ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20210725 232810 26 दबंग महिला ने किया हंगामा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। महिलाएं अब और मुखर हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर भी हंगामा कर रही है। दिल्ली जा रही सीकर डिपो की रोडवेज बस में युवती ने आधा घंटे तक शुक्रवार को हंगामा किया। एक युवती सीकर डिपो से टिकट लेकर दिल्ली रवाना हुई। वह बस में एक सीट पर बैठ गई व दूसरी सीट पर बैग रखकर सवारियों को नहीं बैठने दिया। बस में भीड़ ज्यादा होने की वजह से सीट खाली करने के लिए यात्रियों ने उससे समझाइश की। युवती ने यात्रियों की नहीं मानी तो कंडेक्टर राजेंद्र ने युवती को दूसरी सीट की टिकट कटवाने के लिए कहा। इसी बात पर युवती ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। युवती का दूसरी महिला यात्रियों ने भी विरोध किया। बात बढ़ने लगी तो ड्राइवर ने गाड़ी को पिपराली पुलिस चौकी के सामने खड़ा कर दिया। वहां 15 मिनट तक पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया। नहीं मानी तो महिला के पास खाली सीट से बैग हटाकर महिला यात्रियों ने जबरन सीट खाली करवाई।


Share This News