ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20210729 WA0115 बड़ी खबर : स्वामी विमर्शानंद गिरी को सौंपे राज्य सरकार ने शिवमठ शिवबाड़ी के समस्त दायित्व Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। स्वामी विमर्शानंद गिरी को सौंपे राज्य सरकार ने शिवमठ शिवबाड़ी के समस्त दायित्व।
शिवमठ शिवबाड़ी के संरक्षक बी.जी. व्यास ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान करते हुए शिवमठ शिवबाड़ी के सील किये गये कक्षों को सील मुक्त करते हुए मानव प्रबोधन प्रन्यास के न्यासी, संवित साधकों की उपस्थिति में समस्त दायित्व सौंपे गये | देवस्थान विभाग के अधिकारी अनिल पालीवाल ने सभी कागजी कार्यवाहियों को पूर्ण करवाते हुए स्वामी विमर्शानंद गिरी महाराज एवं ट्रस्ट से जुड़े सभी साधकों के समक्ष सील किये गये कक्षों को सील मुक्त किया | ट्रस्टी द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि शिवमठ शिवबाड़ी के समस्त दायित्वों को सील मुक्त करवाने में ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का विशेष सहयोग रहा जिसके कारण आज इतने कम समय में राज्य सरकार से यह सहमती प्राप्त हो सकी। स्वामी विमर्शानंद गिरी महाराज एवं ट्रस्ट के रमेश जोशी ने सम्पूर्ण दायित्वों को सील मुक्त करवाने में सहयोग करने वाले महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News