ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 14 दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस रहेंगी मुस्तैद, कानून व्यवस्था के लिए 5 मजिस्ट्रेट नियुक्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। दीपावली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए जिला मजिस्ट्रेट श्री निशान्त जैन ने फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश अनुसार दीपावली पर्व (6 से 9 नवंबर 2026 तक) के दौरान नगर निगम बीकानेर की ओर से फायर ब्रिगेड कोटगेट पुलिस थाना, नयाशहर पुलिस थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष, कोतवाली पुलिस थाना तथा उपखण्ड कार्यालय, लूणकरणसर में फायर ब्रिगेड खड़ी रहेगी।

इसी प्रकार आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए पीबीएम एवं सेटेलाइट अस्पताल में एक-एक एंबुलेंस व डॉक्टर टीम का गठन कर उन्हें तैयार हालत में रखा जाएगा। इसके साथ ही कोटगेट थाने में एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी अस्पतालों में बर्न यूनिट के सामान सहित राउंड-द-क्लॉक ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेशानुसार नगर निगम के आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विभाग की फायर ब्रिगेड को 6 से 9 नवंबर तक संबंधित स्थानों एवं थानों पर आवश्यक रूप से तैनात करने की व्यवस्था करेंगे। साथ ही एंबुलेंस एवं बर्न यूनिट की व्यवस्था सुनिश्चित कर संबंधित अधिकारियों को जिला पुलिस अधीक्षक, एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को आवश्यक रूप से अवगत करवाएंगे।

दीपावली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

बीकानेर। दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट श्री निशान्त जैन ने आदेश जारी कर 5 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

आदेशानुसार भू-प्रबंध अधिकारी श्रीमती सविना बिश्नोई को पुलिस थाना सदर व जेएनवी क्षेत्र के लिए, बीकानेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त श्री ऋषि सुघांशु पांडे को पुलिस थाना गंगाशहर क्षेत्र के लिए, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री यशपाल आहूजा को पुलिस थाना नयाशहर एवं मुक्ताप्रसाद क्षेत्र के लिए, उपनिवेशन विभाग की उपायुक्त श्रीमती शारदा चौधरी को पुलिस थाना कोटगेट एवं सिटी कोतवाली क्षेत्र के लिए तथा उप पंजीयक द्वितीय श्री सतवीर पचार को पुलिस थाना बीछवाल क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के लिए सभी उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ग्रामीण क्षेत्र में तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) श्रीमती रीना, बीकानेर शहर में इस व्यवस्था के प्रभारी मजिस्ट्रेट होंगी।


Share This News