ताजा खबरे
6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन
SAVE 20261102 161522 बीकानेर में दुर्लभ प्राचीन सिक्कों व एंटीक आइटम्स की प्रदर्शनी 13 से Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में होने वाले “बीकाणा मुद्रा महोत्सव-4” के पोस्टर का भव्य विमोचन,वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया हिस्सा बनने का आश्वासन। बीकाणा न्युमिसमैटिक सोसायटी द्वारा आयोजित “बीकाणा मुद्रा महोत्सव-4” के पोस्टर का विमोचन आज बीकानेर मे किया गया।

पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त श्री विश्राम जी मीणा, जिला कलेक्टर श्री निशांत जी जैन, बीकानेर रेंज आईजी श्री ओम प्रकाश जी, आर्काइव डायरेक्टर डॉ. नितिन जी गोयल और एसपी श्री मृदुल कच्छावा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सोसायटी की तरफ से अध्यक्ष किशन लाल सोनी, कन्हैया लाल सोनी, महेंद्र सिंह चौहान, सुधीर लुणावत, उमेश मोदी, कुशल बाफना और पुनीत सोनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

सोसायटी द्वारा सभी अधिकारियों को 13, 14 और 15 नवंबर 2026 को होने वाले इस भव्य मुद्रा उत्सव में सादर आमंत्रित किया गया। सभी अधिकारियों ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे इस ऐतिहासिक और भव्य मुद्रा उत्सव का हिस्सा बनेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में दुर्लभ प्राचीन नोट, कॉइन, डाक टिकट और एंटीक आइटम्स का दुर्लभ संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य इतिहास, कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर को आम जनता, विशेषकर नई पीढ़ी से जोड़ना है।

अधिकारियों ने सोसायटी के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि बीकानेर जैसे ऐतिहासिक शहर में ऐसा आयोजन निश्चित रूप से कला प्रेमियों और इतिहास के जानकारों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।


Share This News