ताजा खबरे
6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन
IMG 20241023 101608 2 रेलवे पेंशनभोगियों के लिए जरूरी खबर: विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में लगेंगे शिविर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर मंडल में 01 से 30 नवंबर तक चलेगा राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में विशेष शिविर लगाकर पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान में सुविधा मिल सके। इस अभियान के अंतर्गत 05 नवंबर 2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें बीकानेर, लालगढ़, कोलायत, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, राजगढ़, सादुलपुर, रतनगढ़ एवं सरदारशहर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीकानेर मंडल कार्यालय, बीकानेर में 02 नवंबर 2026 से 03 नवंबर 2026 तक तथा डीईओ, 03.11.2026 से 06.11.2026 तक, बीकानेर रेलवे स्टेशन पर 04 नवंबर 2026, हनुमानगढ़ में 10 नवंबर 2026, भिवानी में 12 नवंबर 2026, रतनगढ़-चूरू-श्रीगंगानगर-पलवल-हिसार में 13 नवंबर 2026, लोहारू में 16 नवंबर 2026, श्रीगंगानगर में 18 नवंबर 2026, रेलवे के ओपन लाइन कार्यालय में बीकानेर में 20 नवंबर 2026, सूरतगढ़ में 20 नवंबर 2026 तथा लालगढ़ स्टेशन पर 25 नवंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचकर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) बनवाएं। इसके लिए पेंशन भुगतान आदेश (PPO), आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक साथ लाना आवश्यक है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है।

रेलवे प्रशासन ने पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाकर समय पर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाएं, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर: 90011-97008 एवं 90011-97615

रेलवे की पहल—डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाएं, पेंशन भुगतान को सुगम बनाएं।


Share This News