ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
SAVE 20261031 220613 राजस्थान के रंगों में रंगा आरएसवी का वार्षिकोत्सव आनंदोत्सव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल का वर्षिक उत्सव आनंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लगभग 1600 छात्र-छात्राओं ने अपने उत्साह को अपने अभिभावकों तथा आमंत्रित अतिथियों के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों विश्राम मीणा डिविजनल कमिश्नर- बीकानेर, प्रोफेसर डॉक्टर अखिल रंजन गर्ग कुलपति- बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, कुणाल राहड़ उप आयुक्त- बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजेंद्र कुमार पुरोहित प्रधानाचार्य- राजकीय डूंगर महाविद्यालय, राजेश कुमार गजरा एडीजे महिला, माधवी मोदी एसीजेएम, निखिल कुमार नाड रेलवे मजिस्ट्रेट, श्री नवनीत गर्ग एडीजे,श्री हिमांशु शर्मा पार्षद वार्ड नंबर 12 श्री अनिरुद्ध चौधरी पार्षद वार्ड नंबर 34, संजीव पाराशर के साथ आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी, एमडी निधि स्वामी, सीईओ आदित्य स्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संगीत की मधुर ध्वनियों को बिखरते हुए विद्यालय के लाइव बैंड ने कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की। वंदना के पश्चात राजस्थान के सतरंगी रंगों में रंगे कार्यक्रम में माहरो प्यारो राजस्थान, आदिवासी, कान्या मान्या लोकगीतों ने दर्शकों को झूमने के लिए प्रेरित किया। राजस्थानी वीरता के प्रतीक पृथ्वीराज, राणा कुंभा, महाराणा प्रताप, वीर दुर्गादास, पद्मावती, पन्नाधाय, मीरा, हाड़ी रानी के व्यक्तित्व से प्रेरित विभिन्न कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। राजस्थान के मेलों और लोक देवताओं तथा कठपुतली के नृत्य से परिचित कराते कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों को अपने बचपन की याद दिलवाई।

लोक संस्कृति प्रस्तुत करते नृत्य विशेष रूप से तीज त्यौहार, घूमर, पणिहारी, भवाई, गैर और कालबेलिया नृत्य द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी अलग ही छठा बिखेरी।अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए विद्यार्थियों में रोपति किए जाने वाले देश प्रेम एवं संस्कारों की सराहना की। विद्यार्थी जीवन में अध्ययन के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों एवं खेलों का अत्यधिक महत्व है यह तनाव से मुक्त करके सर्वांगीण विकास की ओर प्रेरित करते हैं। आज के विद्यार्थी ही भारत के भविष्य हैं इनमें देशभक्ति एवं नैतिक मूल्यों का का संवर्धन ही हमारे देश को विकसित एवं विश्व गुरु बनाने हेतु तैयार करेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरएसवी की मैनेजमेंट टीम के सभी कॉर्डिनेटर्स एवं स्टाफ ने विशेष भूमिका निभाई।
अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने तथा कार्यक्रम का संचालन ऋतु शर्मा एवं उनकी टीम ने किया।


Share This News