ताजा खबरे
SAVE 20261031 201416 भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, राजस्थान की बीकानेर संभाग स्तरीय बैठक भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. राजा साध वैष्णव ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा का एक महत्वपूर्ण मंच है, जो चिकित्सकों की विशेषज्ञता और संगठन की शक्ति को जोड़कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों से चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बैठक में डॉ. सिद्धार्थ असवाल, प्रदेश सह-संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा राजस्थान ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ केवल चिकित्सकों का संगठनात्मक मंच नहीं, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने चिकित्सा क्षेत्र में केंद्र एवं राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला।

शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने चिकित्सा प्रकोष्ठ में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं संगठनात्मक विस्तार के महत्व पर अपने विचार रखे।

बैठक में भाजपा महामंत्री श्याम सिंह हड़ला अनिल शुक्ला, डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. पारुल यादव, डॉ. हरमीत सिंह, डॉ. अनंत शर्मा, डॉ. आदित्य चावला एवं डॉ. सुरेश पड़िहार सहित अनेक चिकित्सक एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बीकानेर के साथ-साथ श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ से भी बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ चिकित्सकों की विशेषज्ञता और संगठन की शक्ति को एक साथ जोड़कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।


Share This News