ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20241023 101608 7 अनियमितता के चलते दुलचासर जीएसएसएस लि. का उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र 15 दिन के लिए निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। कृषि विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ स्थित जीएसएसएस लि. दुलचासर का उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री मदन लाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सहायक निदेशक कृषि विस्तार, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पत्र भेजकर फर्म के लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा की गई थी। इस अनुशंसा और अनिमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस फर्म का पंजीकरण निलंबित किया गया है।

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री मुकेश गहलोत ने बताया कि कृषि आदान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अनियमितता पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये कृषि विभाग द्वारा विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए कृषि आदान निरीक्षकों द्धारा औचक निरीक्षण किये जा रहे हैं उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण एवं आपूर्ति की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिससे किसानों को समय पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक मिल सके।

उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टेगिंग रोकने के लिये विभाग द्वारा सख्त निर्देश जारी किये गये हैं। कृषि आदान विक्रेता स्तर पर अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार विक्रेता के विरूद्ध विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएंगी।


Share This News