ताजा खबरे
IMG 20261019 141110 24 अक्टूबर से फिर मौसम बदलेगा Rajasthan News Portal देश, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। 24 अक्टूबर से राजस्थान में मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार इससे पहले 21, 22 और 23 अक्तूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन तीन दिनों के लिए जिला स्तरीय पूर्वानुमान में भी किसी जिले के लिए चेतावनी नहीं दी गई है। ऐसे में आंधी-बारिश की गतिविधियों से फिलहाल राहत मिलने की संभावना है। 24 अक्तूबर को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। आज 20 अक्तूबर को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और टोंक में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कोटा का दशहरा प्रसिद्ध है। वहां कुछ मौसमी व्यवधान की आशंका है। 


Share This News