ताजा खबरे
IMG 20261019 135127 देशनोक करणी माता पर फ़िल्म 'कर्णिका' 2027 में रिलीज होगी Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रसिद्ध देशनोक मां करणी जी की महिमा, आस्था, अध्यात्म और आध्यात्मिक शक्ति पर आधारित फिल्म ‘कर्णिका’ वर्ष 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह चूहों वाली माता के नाम से भी विख्यात है। फिल्म के निर्माण की घोषणा के बाद करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने निर्माता-निर्देशक और पूरी फिल्म टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म मां करणी जी की महिमा और सनातन परंपरा से जुड़ी आस्था को देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। फिल्म में मां करणी जी से जुड़े ऐसे अनसुने प्रसंगों को भी प्रस्तुत किया जाएगा, जो लोगों को नई दिशा देने का काम करेंगे। कर्णिका’ वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माण की घोषणा के बाद करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने निर्देशक राज शांडिल्य, निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएं दी हैं।


Share This News