ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
IMG 20261015 224646 पुलिस अधीक्षक को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा दीपावली पर बाजारों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का एसपी को ज्ञापन।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर आगामी दीपावली पर्व के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं ट्रैफिक पास व्यवस्था सुचारू रखने के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया। राठी ने पुलिस अधीक्षक महोदय का ध्यान कोटगेट, के.ई.एम. रोड, भैरूजी गली, बोथरा कॉम्प्लेक्स, अंबेडकर सर्किल, रानी बाजार, स्टेशन रोड, राजीव गांधी मार्ग, दाऊजी रोड, सुभाष मार्ग, बी. सेठिया गली, फड़ बाजार एवं अन्य प्रमुख बाजारों में दीपावली के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ की ओर आकर्षित किया।

मंडल ने मांग की कि धनतेरस से दीपावली तक बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल, विशेष रात्रिकालीन गश्त, भीड़ नियंत्रण, बैरियर व्यवस्था एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्थानीय व्यापारियों की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए

पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि इस संबंध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, ताकि आपसी समन्वय से बाजारवार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके।

प्रतिनिधि मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछली दीपावली की तरह इस बार भी व्यापार उद्योग मंडल पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से दीपावली का पर्व शहर के व्यापारियों एवं आमजन के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड , उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव, जनक प्रसाद हर्ष, शांतिलाल कोचर, आदि मौजूद रहे।


Share This News