

Thar पोस्ट। श्रीडूंगढ़गढ़ में वार्ड नं. 01 एवं 02, अम्बेडकर कॉलोनी–कालूबास की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर वार्डवासी नगरपालिका में आयोजित सेवा सेतु कैंप में पहुंचे।










इस दौरान वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखी गईं तथा शीघ्र समाधान की मांग की गई।
इस अवसर पर भीम आर्मी के पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय, पूर्व पार्षद नानूराम मेघवाल एवं बेगराज मेघवाल सहित वार्डवासी मौजूद रहे।जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष और प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
