ताजा खबरे
दिल्ली, एनसीआर व उत्तरप्रदेश में भूकंप के झटकेपीबीएम: मेडिकल विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन और आत्महत्या रोकथाम के प्रभावी तरीकेभजनों से गूंजा श्याम दरबारविधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में निगम आयुक्त से मिले बीजेपी पार्षद नेताबीजेपी : मेडिकल सर्किल पर सुबह 8:30 बजे होगा भव्य आयोजनबीकानेर में विधायक रविंद्र सिंह भाटी के रोड शो की खास बातेंचुनाव : केंद्रीय मंत्री व बीकानेर के ये विधायक/नेता हुए शामिल, मुख्यमंत्री के साथ महती बैठकहंगामा : बेहाल सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों का आक्रोश फूटाचुनाव प्रभारियों की घोषणा, विधायक व्यास, भाजपा नेता रांका, गहलोत, पारीक, सुथार को इस जिले की जिम्मेदारीपंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव, धनतेरस पर्व पर मतदान नहीं होगा
IMG 20261006 115707 हंगामा : बेहाल सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों का आक्रोश फूटा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के वार्डों में सफाई व्यवस्था बेपटरी है। आज नगर निगम में बीजेपी पार्षदों के गुस्सा फूट पड़ा तो कलेक्टर कार्यालय परिसर में पार्षद टिपर के साथ पहुंचे और आक्रोश जताया। इससे पहले निगम में भाजपा पार्षद ने आयुक्त की टेबल पर पटका माथा व रोष जताया। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कचरे के ढेरों से नाराज भाजपा पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री श्याम हाड़ला निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी के कक्ष में पहुंचे और सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जता दिया। इस दौरान हाड़ला ने खुद का शर्ट फाड़ते हुए रोष जताया। हाड़ला ने आयुक्त से कहा कि पूरा बीकानेर गंदगी से अटा पड़ा है, वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है और जनप्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। मौके पर मौजूद सीआई प्रदीप चारण, भाजपा नेता पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया सहित अन्य लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराया और समझाइश की। दोनों दलों के पार्षदों का कहना है कि घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित है और कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। वहीं निगम प्रशासन का कहना है कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वही नाराज पार्षद ट्रैक्टर टिपर लेकर जिला कलेक्टर कार्यलय पहुंच गए।


Share This News