

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग शनिवार, 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव चार चरणों में कराए जाने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया को 9 नवंबर तक पूरा करने की तैयारी है। संभावना है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद जिला कलेक्टर 5 या 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो सकते हैं। इसके एक सप्ताह के भीतर ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।










पहले सितंबर में यह प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन इसमें देरी होने के कारण अधिसूचना और नामांकन के बीच का समय कम रखा जा सकता है।
सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू रहेगा। 1.69 लाख से ज्यादा जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू होगी।
