






Thar पोस्ट न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के कोटगेट सहित अनेक भीड़भाड़ वाले इलाकों में अस्थाई पटाखों की दुकानों के लाइसेंस जारी नही होंगे। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र (केवल ग्रीन आतिशबाजी) के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक निर्धारित आवेदन-पत्र ए-5 में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 8 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय दिवस एवं कार्यालय समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। जिन इलाकों में लाइसेंस जारी नही किए जाएंगे उन इलाकों में ये शामिल है:












एडीएम सिटी श्रीमती रीना छींपा के अनुसार बीकानेर शहरी क्षेत्र में पुलिस थाना नया शहर, कोतवाली, कोटगेट, सदर, गंगाशहर, जेएनवीसी, बीछवाल, मुक्ता प्रसाद सहित निर्धारित क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़भाड़ वाले बाजारों एवं संकरी गलियों में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। इनमें स्टेशन रोड, केईएम रोड, कोटगेट, फड़ बाजार, सट्टा बाजार, तोलियासर भैरूजी की गली, बड़ा बाजार एवं बांद्रा का चौक आदि क्षेत्र शामिल हैं।
