ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 6 वकील से मारपीट का आरोप, कान का पर्दा फटने का दावा, बार काउंसिल ने SP को लिखा पत्र Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सिटी कोतवाली थाने में एक अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता द्वारका प्रसाद चावला की शिकायत पर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने बीकानेर एसपी से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता चावला के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह वे अपने भाई के साथ कोतवाली गए थे। वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और एचएम कार्यालय में ले जाकर मारपीट की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने थप्पड़, घूंसे मारे और बाल खींचे।

थप्पड़ इतना तेज था कि बाएं कान का पर्दा फट गया और सुनना बंद हो गया। थाने में मेडिकल नहीं होने पर उन्होंने पीबीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में जांच करवाई, जहां पर्दा फटने की पुष्टि हुई।
मामले को बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा ने उठाया। इसके बाद बार काउंसिल के कार्यकारी सचिव विकास ढाका ने 30 सितंबर को बीकानेर एसपी को पत्र भेजकर व्यक्तिगत जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।अधिवक्ता ने सबूत के तौर पर थाने के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने की भी मांग की है।


Share This News