ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 7 पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित इन इलाकों में असर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिले में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर स्थापित मोटर पंप की सामयिक मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य 30 सितंबर को किया जाएगा।

जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता श्री जितेंद्र सिंह बैंस ने बताया कि मोटर पंप की मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य सुबह 9 से सायं 7 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान न्यू मास्टर पंपिंग स्टेशन से लाभान्वित शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि कार्य के चलते नयाशहर जोन, मुरलीधर व्यास नगर, नत्थूसर जोन, लक्ष्मीनाथ जोन, सैटेलाइट जोन, गंगाशहर-भीनासर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती तथा रामपुरा बस्ती सहित संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।


Share This News