ताजा खबरे
SAVE 20260928 215759 माली समाज के पार्षदों व उपमहापौर का हुआ अभिनंदन, सामाजिक उपलब्धियों पर हुआ मंथन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान एवं माली सैनी खेल परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिव वैली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान में नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित माली समाज के जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान एवं माली सैनी खेल परिषद के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि समारोह में बीकानेर नगर निगम के उप महापौर पंकज गहलोत सहित नवनिर्वाचित पार्षद संदीप गहलोत, गौरीशंकर गहलोत, शुभकरण गहलोत, दीपक तंवर, हेमेंद्र भाटी, शंकरलाल तंवर, लीला गहलोत, शीतल भाटी, शिव गहलोत सहित नापासर नगरपालिका के वार्ड संख्या 1 से निर्वाचित कविता भाटी का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान केवल उनकी चुनावी उपलब्धि का अभिनंदन नहीं, बल्कि जनता द्वारा उन्हें सौंपी गई जनसेवा की जिम्मेदारी का भी सम्मान है।

उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, खेल, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के क्षेत्र में आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ आगे बढऩा चाहिए। समाज के वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा दी। भाटी ने बताया कि माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान एवं माली सैनी खेल परिषद, बीकानेर भविष्य में भी समाज को एक मंच पर जोडऩे तथा शिक्षा, खेल, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।


Share This News