ताजा खबरे
SAVE 20260929 204702 उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला, कांग्रेस पार्षदों ने शीर्ष नेतृत्व से की शिकायत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नगर निगम उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मसला प्रदेश आला कमान तक पहुंचा। कांग्रेस पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जयपुर में प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अनुशासन समिति अध्यक्ष उदयलाल आंजना से मिलकर चुनाव से जुड़े तथ्य रखे। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत की मौजूदगी में पार्षदों ने कहा कि उपमहापौर चुनाव में पार्टी में भीतरघात हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष और त्वरित जांच कराकर दोषियों पर पार्टी स्तर पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।


Share This News