






Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल सहित 1 अक्टूबर से राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदलेगा। एसएमएस समेत पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में ओपीडी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। सामान्य दिनों में दोपहर 3 बजे तक ओपीडी चलेगी. रजिस्ट्रेशन का काम सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा. रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन दो घंटे ओपीडी चलेगी. इस दौरान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ओपीडी संचालित होगी.SMS समेत अन्य अस्पतालों में 1 अक्टूबर से OPD समय बदलेगा. शीतकालीन व्यवस्था के तहत OPD का समय बदला जाएगा. 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से OPD शुरू होगी।












