ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
SAVE 20260922 222351 जिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, अजमेर। ‘सुरों का संगम परिवार’ की ओर से विगत रविवार को सदी के महान पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की स्मृति में “”‘जिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रम का सफल आयोजन नया ठिकाना (बजरंगढ़ चौराहा, अजमेर) में किया गया।
​कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। तत्पश्चात प्रारंभ हुई संगीतमय शाम में ग्रुप के 52 संगीत प्रेमियों ने शिरकत की और किशोर दा के सदाबहार गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश वर्मा (शिवम आईटीआई, शिवम् डी फ़ार्मेसी, शिवम् सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक)ऋषभ सिंह (अध्यक्ष, खाटूश्याम समिति) तथा श्री सुनील दत्त नांगल जी (“ये श्याम मस्तानी “)ग्रुप के संरक्षक और श्री महेश सांखला जी एवं श्री सतीश वर्मा जी और श्री जयकरण जी (सुंदर प्रिंटिंग प्रेस) उपस्थित रहे। इसके पश्चात संस्था के साथी कलाकार श्री सतीश वर्मा जी की सुपुत्री वैशाली वर्मा के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

संस्थापक ओम प्रकाश पंवार जी अध्यक्ष श्री नरवर सिंहजी , सचिव घनश्याम शर्मा , धर्मपाल चंदवानी जी और श्री अश्विन वैष्णव जी, श्रद्धा जी एवं हर्षित शर्मा (नानू ,)के मार्गदर्शन व संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन संरक्षक श्री प्रवेश मीनावत जी ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


Share This News