ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
SAVE 20260922 175434 scaled बीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में पंकज गहलोत के उपमहापौर निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर, गुलाल उड़ाकर एवं पटाखे फोड़कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

नवनिर्वाचित उपमहापौर पंकज गहलोत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक सिद्धि कुमारी तथा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जनसेवा, विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, मोहन सुराणा, श्याम सिंह हांडला, भगवान सिंह मेड़तिया, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, कमल गहलोत, बाबूलाल गहलोत, सुशील शर्मा, ललित भाण, निर्मल गहलोत एवं प्रकाश मेघवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज गहलोत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनकी जीत पर हर्ष व्यक्त किया।


Share This News