ताजा खबरे
SAVE 20260921 202647 scaled 67वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। 67वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर-14 के अंतर्गत आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को क्वार्टर फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 सितंबर 2026 तक ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर रोड, बीकानेर में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान मुक्केबाजों के साथ-साथ नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके मुक्केबाज भी भाग ले रहे हैं, जिसके चलते प्रतियोगिता के मुकाबले रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बने हुए हैं।

आज आयोजित क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच श्री राजपाल जी कुल्हरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में दयाल सिंह शेखावत, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर श्री प्रदीप सिंह जी शेखावत, प्रिंसिपल श्री विजय जी शर्मा, यादवेंद्र सिंह भाटी, शीशपाल सिंह शेखावत, बिशन सिंह बीका एवं अशोक जी मेघवाल सहित अनेक गणमान्य एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में बॉक्सिंग ऑफिशियल्स के रूप में अनिरुद्ध प्रसाद सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह राठौड़, रितेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, प्रीति गोदारा, नरेंद्र सिंह शेखावत, वीरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं अमजद भाटी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन एवं तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित अतिथियों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले 22 एवं 23 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।


Share This News