ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260920 092950 बीकानेर में 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई। रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए, मौके पर मिली कमियों पर जारी किया इंप्रूवमेंट नोटिस

बीकानेर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स रस रसना फूड प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। साथ ही मौके पर उपलब्ध कुल 1132 किलोग्राम रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन को सीज किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में फर्म को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह एवं सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई। खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share This News