ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 2 कांग्रेसी पार्षद मनोज विश्नोई को बीडीए का नोटिस Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महापौर की रेस के बीच कांग्रेसी पार्षद मनोज विश्नोई को बीडीए ने अंतिम नोटिस भेजा है। जानकारी के मुताबिक रानी बाजार स्थित होटल शौर्य 3.0 के संचालन को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है। इस पर पार्षद मनोज विश्नोई का कहना है कि नियमों के मुताबिक अपना पक्ष रखेंगे, नोटिस का जवाब देंगे। इसके साथ ही बीडीए ने मौके पर संचालित व्यावसायिक गतिविधियों और भवन निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे है। 9 फरवरी को भी जारी किया गया था नोटिस, 6 महीने से अधिक समय बाद भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने का उल्लेख है।
बीडीए ने 2 दिन का समय दिया है। मांगे गए दस्तावेज सक्षम अधिकारी के समक्ष पेश नहीं करने पर कार्रवाई की बात भी कही गई है।


Share This News