ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। चुनावी रंगत के बीच आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल की कुछ कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। निकाय चुनाव 2026 के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवारों को सिंबल देने के नाम पर डुप्लीकेट सिंबल जारी किए गए हैं।

1004690245 शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट Rajasthan News Portal राजस्थान

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की ओर से जिन लोगों को उम्मीदवार बनाकर उनके नाम पर सिंबल जारी किए गए थे मेघवाल ने उसमें परिवर्तन कर दिया और अपने चहेते उम्मीदवारों को डुप्लीकेट सिंबल जारी कर दिए । इसका पता चलने पर कार्यकर्ता मदनलाल मेघवाल के पीछे लग गए और आज उन्होंने वार्ड 50 में एक कार्यक्रम के दौरान मदनलाल मेघवाल को पीट दिया।

घटनाक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने टिकट चोर टिकट चोर के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष मेघवाल का आरोप हैं की कांग्रेस कार्यकर्ता रामपुरा निवासी मोहित अरोङा ने उन्हें ‘अंकल ‘ कहकर पुकारा और एक तरफ ले जाकर मारपीट की और कुर्ता फाङ दिया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मेघवाल को बचाया।


Share This News