ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
SAVE 20260821 163018 एसपी मृदुल कच्छावा का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। शहर में बढ़ते नशे ओर जुर्म के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में की जा रही कार्रवाई को लेकर श्री खाटू श्याम मंदिर न्यास के सदस्यों द्वारा बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का सम्मान किया गया। न्यास पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से आमजन को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर न्यास के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने कहा कि बीकानेर में पिछले कुछ समय से नशे ओर जुर्म का प्रचलन धीरे-धीरे बढ़ रहा था, जिससे आमजन चिंतित था नशे ओर जुर्म के खिलाफ शुरू की गई मुहिम ने लोगों में नई उम्मीद जगाई है। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई सराहनीय है।

सम्मान समारोह के दौरान बृजमोहन जिंदल द्वारा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। वहीं सुरेश अग्रवाल ने इत्र की शीशी भेंट कर उनका स्वागत किया तथा डॉ. रामदेव अग्रवाल द्वारा ओपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया।


Share This News