ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20260629 234335 2 अनियमितता पाए जाने पर परीक्षा केंद्र निरस्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जा रही वर्तमान परीक्षाओं के दौरान हनुमानगढ़ जिले में स्थापित मरुधरा कॉलेज, पक्का भादवा परीक्षा केंद्र पर 20 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा में उड़न दस्ते के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है।

परीक्षा नियंत्रक श्री राजाराम चोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर गठित उड़न दस्ता समिति द्वारा परीक्षा केंद्र पर पाए गए साक्ष्यों एवं उपलब्ध सबूतों के आधार पर कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट पर तत्काल निर्णय लेते हुए कुलगुरु ने परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजाराम चोयल को संबंधित परीक्षा केंद्र निरस्त करने के आदेश प्रदान किए।

कुलगुरु के आदेशों की पालना में परीक्षा नियंत्रक द्वारा आदेश जारी कर मरुधरा कॉलेज, पक्का भादवा परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत परीक्षार्थियों को निकटतम परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में स्थानांतरित किया गया है, ताकि उनकी परीक्षाएं सुचारू रूप से आयोजित हो सकें।

कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग ने सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल निर्णय लेते हुए संबंधित केंद्र के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा आयोजन से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं विश्वविद्यालय के नियमों एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।


Share This News