ताजा खबरे
नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध :जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौतप्रिंसिपल की हत्या, पुलिस ने 16 साल के दो छात्रों को दबोचाकोटगेट और सांखला फाटक को लेकर आई नई खबर, यह हुआ बड़ा बदलाव, 2027 से पहले शुरू नहीं होगा ?भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाबसावन माह में सांवलिया सेठ मंदिर को मिला 35.66 करोड़ का दानराजस्थान के चार जिलों में जांच दलों ने खंगाले रिकॉर्ड, कैंसर के लाखों रुपये के टीकों का मामलाफोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावाबिजली बन्द रहेगीBikaner : नशे की सूचना देने के लिए जारी किया गया व्हाट्सऐप नंबर
IMG 20241023 101608 कोटगेट और सांखला फाटक को लेकर आई नई खबर, यह हुआ बड़ा बदलाव, 2027 से पहले शुरू नहीं होगा ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या कोटगेट और सांखला फाटक पर बनने वाले अंडरपास की डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है। अब कोटगेट पर डबल लेन (टू-लेन) आरयूबी का निर्माण होगा। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब इस आरयूबी का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी नहीं बल्कि रेलवे करवाएगा। बुधवार को इस नए प्लान को धरातल पर परखने के लिए रेलवे के एक्सईएन (निर्माण) विजयपाल बाना कोटगेट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के एक्सईएन चिराग गोयल, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, एईएन सहित अन्य संबंधित विभागों के अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे। मौके पर हुई उच्चस्तरीय चर्चा से ये स्पष्ट हुआ कि कोटगेट आरयूबी अब रेलवे बनाएगा। इसकी चौड़ाई पूर्व प्रस्तावित डिजाइन की तुलना में दोगुनी रखी जाएगी ताकि आवागमन सुचारू रहे। इसके साथ ही आम जनता और पैदल यात्रियों की आवाजाही के लिए साइड में पर्याप्त जगह भी दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने कोटगेट आरयूबी के लिए जो कंक्रीट ब्लॉक्स पहले से तैयार करवाए थे, रेलवे उन्हें अपने निर्माण में इस्तेमाल करेगा या नहीं, इस पर निर्णय होना बाकी है। बीकानेर विकास प्राधिकरण कोटगेट क्षेत्र में कुछ भूमियों /संपत्तियों के एवज में लोगों को मुआवजा राशि बांट चुका है। टू-लेन आरयूबी बनाने के लिए क्या रेलवे को सड़क की दूसरी तरफ स्थित दुकानें और संपत्तियां भी अधिग्रहीत (अवाप्त) करनी पड़ेंगी? इस सवाल पर रेलवे अधिकारी फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इसकी वजह ये है कि ये तो तय हो गया कि यहां निर्माण रेलवे करेगा मगर रेलवे को अभी कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी शेष है इसीलिए रेलवे अभी इस पर कुछ बोल नहीं रहा है। यहां बनने वाले आरयूबी के लिए नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी समेत वे सभी विभाग एनओसी जारी करेंगे जिनका यहां कुछ ना कुछ हस्तक्षेप है।

क्योंकि यहां एक सीवरेज लाइन जा रही है इसलिए नगर निगम की एनओसी जारी होगी। प्रोजेक्ट रेलवे के पास जाने के कारण अब मुख्यालय स्तर से कई प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृतियां मिलनी बाकी हैं। यदि रेलवे कोटगेट पर बेहद तेजी से भी प्रक्रिया आगे बढ़ाता है तो भी मार्च 2027 से पहले धरातल पर काम शुरू होना संभव नहीं लग रहा है। कोटगेट से काम रेलवे के हाथ में जाने के बाद अब पीडब्ल्यूडी ने वहां से अपना साजो-सामान और मशीनरी समेटना शुरू कर दिया है। अब पीडब्ल्यूडी का पूरा फोकस सांखला फाटक पर आरयूबी निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने पर है। सांखला फाटक के लिए कंक्रीट ब्लॉक्स का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है और नाला शिफ्टिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने सांखला फाटक पर रेलवे ट्रैक के नीचे काम करने और ट्रैफिक रोकने (रेल ब्लॉक) के लिए रेलवे प्रशासन को औपचारिक प्रार्थना पत्र सौंपा है। जैसे ही रेलवे से अनुमति (मेगा ब्लॉक) मिलेगी, पीडब्ल्यूडी सांखला फाटक पर सीधे निर्माण कार्य शुरू कर देगा। सांखला फाटक की तर्ज पर अब कोटगेट पर भी टू-लेन आरयूबी बनना शहर के लंबे समय के ट्रैफिक दवाव को देखते हुए बड़ी राहत है लेकिन रेलवे की कागजी स्वीकृतियों और अवाप्ति के अनसुलझे सवालों के बीच जनता को इस सुविधा के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।


Share This News