ताजा खबरे
IMG 20260629 234235 पुष्करणा समाज उत्पत्ति दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 22 अगस्त से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पुष्करणा समाज की उत्पत्ति दिवस पर पुष्करणा प्रन्यास के तत्वाधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 22 अगस्त से होगा। आयोजन से जुड़े अनिल पुरोहित ने बताया कि पुष्करणा स्टेडियम में दोपहर 1:00 बजे पुष्करणा मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में समाज की महिलाओं द्वारा निर्मित व्यावसायिक वस्तुओं की 53 स्टॉल्स लगाई जाएगी।

स्टाल्स लगाने वाली महिलाओं को नियमों की जानकारी देने के लिये धरणीधर ऑडिटोरियम में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजकों ने व्यवस्थाओं संबंधित पूरी जानकारी देने के अलावा स्टाल लगाने वाली महिलाओं की जिज्ञासाओं को भी शांत किया।

पुरोहित ने बताया कि 22 की शाम को पारंपरिक गीतों का आयोजन और समाज की शैक्षणिक संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं 23 अगस्त को दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता और शाम को हास्य कवि सम्मेलन होगा।जिसमें समाज के कवि अपनी रचनाओं से सभी को गुदगुदायेंगे। 24 अगस्त को मेहंदी मांडना प्रतियोगिता तथा साहित्यकारों और अपने क्षेत्र में 25 वर्ष पूरे कर चुके पत्रकारों का सम्मान व संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

25 अगस्त को केवल महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। वहीं शाम को पुष्करणा स्टेडियम में दीपदान व 65 वर्ष आयु से उपर वाले अधिवक्ताओं का सम्मान और संगोष्ठी होगी। उन्होंने बताया कि पुष्करणा दिवस पर 26 अगस्त को पहले मां उष्टवाहिनी का पूजन होगा। दोपहर में आया सावन झूम के पारंपरिक नृत्य के बाद, वेद पाठ ,भजन संध्या और सामूहिक प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है।

इस अवसर पर रासबिहारी जोशी ,एड सोमदत्त पुरोहित, राजीव हर्ष, जयनारायण बिस्सा ,बद्री दास जोशी ,महेंद्र व्यास ,वीरेंद्र किराडू, राजकुमारी व्यास,आरती आचार्य, शारदा पुरोहित ,शिवराज व्यास, सेनूका हर्ष, सुमन ओझा, प्रेम शंकर रंगा, नवरत्न व्यास, शशि व्यास ,विजय भादाणी, विजय पुरोहित मौजूद रहे।


Share This News