ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निरस्तविधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक निधि से बने कमरे एवं स्नानघर का किया लोकार्पणकोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर भड़के वीडीओ: कोलायत में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 24 अगस्त को बीकानेर जिला परिषद के घेराव का ऐलानचुनाव में इस बार 5.46 करोड़ से मतदातापर्यटन नगरी पुष्कर शर्मसार, छात्राओं ने कालिख पोती, हंगामाबीती रात 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले, धायगुडे स्नेहल नाना होंगी बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्तदुबई की शायर कौसर भुट्टो का सम्मान108 पार्थिव शिवलिंग का किया अभिषेक, नशामुक्ति व गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का श्री सरजूदास जी महाराज ने दिलाया संकल्पअग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा आयोजित सावन मेला 2026 का भव्य समापनबिजली बंद रहेगी
SAVE 20260818 172540 scaled विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक निधि से बने कमरे एवं स्नानघर का किया लोकार्पण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सामुदायिक भवन में विधायक निधि से बने कमरे एवं स्नानघर का किया लोकार्पण

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने भाटों के बास स्थित सार्वजनिक सामुदायिक भवन में विधायक निधि से 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित कमरों एवं स्नानघर का मंगलवार को लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ विधायक निधि का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि भाटों के बास स्थित सार्वजनिक सामुदायिक भवन में आवश्यक सुविधाओं का विकास होने से स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा। विभिन्न आयोजनों में सहूलियत होगी।

विधायक ने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप आगे भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।

इस दौरान किशन चौधरी, दिनेश चौहान, प्रतीक स्वामी, मुकेश ओझा, बचना राम, टीकूजी शायर सिंह, अशोक, मुरली, महेश, चैन, रामकरण अनिल, हुकुम, हनुमान, हरि, भैर, शंकर और मोहल्ले के प्रबुद्ध जन शामिल हुए।


Share This News