ताजा खबरे
SAVE 20260817 184043 बीकानेर नगर निगम सहित नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, नापासर, लूणकरणसर और खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्रों के पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज का दिन गहमागहमी वाला रहा। कलेक्ट्रेट में खास उत्साह देखा गया। सोमवार को नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के संदर्भ में बीकानेर नगर निगम सहित नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, नापासर, लूणकरणसर और खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्रों के पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन के निर्देशन और मौजूदगी में निकाली गई। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, श्री श्याम पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड़, पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा, श्री मदन मेघवाल, श्री प्रहलाद मार्शल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू ने लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी। दो नन्हीं बच्चियों परिधि और युवानी पड़िहार ने यह लॉटरी निकाली। वार्डों के आरक्षण की न्यूज आज सुबह से ही वायरल हो रही है।


Share This News