ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 चुनाव : आरक्षण की लॉटरी की तारीखों में इसलिए हुआ अचानक बदलाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होगी। लेकिन इस बीच तारीखों में संशोधन को लेकर खबर आई है। जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान पदों के लिए आरक्षण एवं लॉटरी की प्रक्रिया 17 सितंबर को पूरी की जाएगी। उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी 18 सितंबर को निकाली जाएगी। शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगा राम ने 16 अगस्त को संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके मुताबिक जिला स्तर पर आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर और उपखंड स्तर पर 18 सितंबर 2026 को होगी। शासन सचिव डॉ. जोगा राम ने सभी जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को 17 और 18 सितंबर की निर्धारित तारीखों पर लॉटरी की कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। सितंबर में लॉटरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। ऐसे में चुनावी दावेदारों की नजर अब 17 और 18 सितंबर पर टिक गई है। इसमे बदलाव की वजह पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव दूसरे चरण में प्रस्तावित हैं। चुनावी चरणों के संयोजन और पूरी चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के मद्देनजर आरक्षण लॉटरी की तारीखों में संशोधन किया गया है।


Share This News