ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20260813 204826 मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बीकानेर आएंगे, सभी कार्यक्रमों का ब्यौरा जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 3:25 बजे मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे तथा मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे यहां विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री सायं 5:40 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे तथा यहां से किसान भवन आएंगे तथा विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री सायं 6.10 बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचेंगे तथा श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे। सायं 6:50 बजे मुख्यमंत्री की गरिमामयी मौजूदगी में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम, हाई टी एवं और ड्रोन शो आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री रात्रि 8:20 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 8:55 बजे शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रातः 9.05 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रातः 11.25 बजे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में ‘युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047’ में भाग लेने लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Share This News