SAVE 20260809 210119 scaled सरकारी स्कूलों से दसवीं-बारहवीं उत्तीर्ण बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे तीस हजार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल, सोमवार से होंगे ऑनलाइन आवेदन। विधायक जेठानंद व्यास ने पोस्टर का किया विमोचन

बीकानेर। सरकारी स्कूल से दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण करने वाली बेटियों को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में तीस हजार रुपए दिए जाएंगे। योजना के पोस्टर का विमोचन शनिवार को बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका अधिकाधिक लाभ छात्राओं तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बेटियों को संबल मिलेगा तथा वे और अधिक बेहतर परिणाम दे पाएंगी। उन्होंने फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के अन्य कार्यों के बारे में चर्चा की और कहा कि अधिक से अधिक बेटियों को इसका लाभ दिलाएं।

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के डॉ. रविंद्र मारू ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 से 31 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। चयनित छात्राओं को स्नातक अथवा डिप्लोमा के दौरान 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राजस्थान में इस वर्ष 35 हजार से अधिक छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ देने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में वर्ष 2024-25 में प्रदेश की 5 हजार 214 तथा वर्ष 2025-26 में 22 हजार 714 छात्राओं का चयन इस योजना के तहत हुआ था। छात्राएं 10 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन का दूसरा चरण 10 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक चलेगा।

छात्रवृत्ति की यह रहेगी पात्रता

छात्रा ने दसवीं एवं बारहवीं कक्षा सरकारी विद्यालय से नियमित विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की हो। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भारत के किसी भी राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त निजी महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में दो से पांच वर्ष अवधि के मान्यता प्राप्त स्नातक अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया हो। इस छात्रवृत्ति के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। इस दौरान उपनिदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।


Share This News