ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
SAVE 20260807 222637 निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन: मुक्ता प्रसाद मंडल की बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मुक्ता प्रसाद मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न। भारतीय जनता पार्टी, मुक्ता प्रसाद मंडल द्वारा आज मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित रथ यात्रा एवं कलश यात्रा स्वागत कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान तथा आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, अधिकतम जनसंपर्क करने तथा सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, मंडल महामंत्री सुभाष पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमावत, मानक कुमावत, वीरेंद्र करल, लालचंद, बजरंग, रमेश चौहान, टेकचंद गहलोत, हितेश, भगवाना राम, अक्षय कालवा, मनीष चौहान सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ। :::


Share This News