ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
SAVE 20260806 221516 रंगीलो सावन महोत्सव का आगाज़ शनिवार को, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की मीटिंग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर द्वारा आयोजित “रंगीलो सावन महोत्सव” का भव्य आयोजन शनिवार, 8 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी की अध्यक्षता में अंतिम तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

अध्यक्ष ममता राठी ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं के लिए सावन क्वीन प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजीकरण कराया है तथा आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह का माहौल है।

महामंत्री सरिता नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए महिला विंग की पूरी टीम जुटी हुई है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैलजा पांडेय होंगी, जबकि सीओ शालिनी बजाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष चारू गुप्ता करेंगी।

महिला विंग ने अधिक से अधिक महिलाओं से सावन महोत्सव में सहभागिता कर सावन के इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सरिता आंचलिया, हीना बाफना, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, शर्मिला चोरड़िया, मंत्री राधिका लोहिया, माया चांडक , संजना सुराणा, मंजू गुलगुलिया निकिता पारीक आदि उपस्थित रहीं।


Share This News