ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 पीबीएम हॉस्पिटल में महिला कर्मचारी ने नींद की गोलियां खाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। वेतन नहीं मिलने से परेशान एक महिला कार्मिक ने नींद की गोलियां खा ली। पीबीएम अस्पताल में ठेके पर कार्यरत एक महिला अटेंडेंट ने वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार रात को नींद की गोलियां खा ली। उसे भर्ती कर लिया गया है। हालांकि अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। तिलक नगर निवासी जमना देवी कई सालों से पीबीएम अस्पताल में अटेंडेंट (बाईजी) के रूप में कार्यरत है।

पीबीएम में अटेंडेंट और सुरक्षा का ठेका मैसर्स पन्नाधाय सिक्युरिटीज के पास है।फर्म को ठेका मिलने के बाद से ही वेतन को लेकर श्रमिक परेशान हैं। कई बार अधीक्षक से वेतन की मांग कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदार को राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त होने से कोई सुनवाई नहीं हो रही। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले इस तरह की घटना से मामला गंभीर हो गया है।अधीक्षक डॉ.बीसी घीया ने बताया कि श्रमिकों को वेतन नहीं देने पर फर्म को नोटिस जारी किया गया है। उस पर पेनल्टी लगाई जाएगी। समाज सेवी शिवरतन मारू ने बताया कि श्रमिकों को बार-बार निकाल देने की धमकी दी जा रही है,जिससे गरीब श्रमिक तनाव में हैं। श्रमिकों के शोषण की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी।

1004555448 पीबीएम हॉस्पिटल में महिला कर्मचारी ने नींद की गोलियां खाई Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News