ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 बीकानेर में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में हुए सड़क हादसे में 4 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा मार्केट के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में संदीप शर्मा पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा, कृतिका शर्मा पत्नी संदीप शर्मा, आशा जीवन पत्नी बद्री प्रसाद तथा सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक श्रीगंगानगर जिले के करणपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज गति के कारण हुआ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Share This News