ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
SAVE 20260803 195744 scaled केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के आमंत्रण पर खगोल वैज्ञानिकों ने किया बीकानेर का दौरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर को मिलेगी नई पहचान: दुनिया का प्रमुख एस्ट्रो-टूरिज्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के आमंत्रण पर भारतीय खगोलीय अनुसंधान संस्थान (आईआईए) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. निरुज मोहन और विख्यात खगोल वैज्ञानिक डॉ. दोरजे आमचुंग ने बीकानेर का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने बीकानेर के डार्क-स्काई (अत्यंत कम प्रकाश प्रदूषण वाले) क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहाँ भविष्य में विश्वस्तरीय खगोलीय वेधशाला स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर की स्वच्छ जलवायु, कम प्रकाश प्रदूषण और विशाल खुले आकाश इसे खगोलीय अनुसंधान एवं एस्ट्रो-टूरिज्म के लिए देश के सबसे उपयुक्त स्थलों में शामिल करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रयास से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध बीकानेर को एस्ट्रो-टूरिज्म की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने की राह आसान होगी। इससे दुनिया भर के खगोल प्रेमी और वैज्ञानिक यहाँ आ सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने श्री मेघवाल ने कहा कि इसे ध्यान रखते हुए ‘एक रात चाँद के साथ’ (नाइट विथ मूनलाइट) कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिससे आमजन, विशेषकर युवाओं को खगोल विज्ञान से जोड़कर बीकानेर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई जा सके।

दौरे के दौरान वैज्ञानिकों ने संभावित स्थलों का निरीक्षण किया और कहा कि बीकानेर में विश्वस्तरीय खगोलीय वेधशाला स्थापित करने की अपार संभावनाएँ हैं। श्री मेघवाल ने बताया कि यहाँ का डार्क-स्काई वातावरण, मौसम और भौगोलिक परिस्थितियाँ उच्च गुणवत्ता वाले खगोलीय अवलोकन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। यदि इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए तो बीकानेर देश का अग्रणी एस्ट्रोनॉमिकल रिसर्च और एस्ट्रो-टूरिज्म हब बन सकता है।

श्री मेघवाल के नेतृत्व में हो रही इस महत्वाकांक्षी पहल के साकार होने से वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी। साथ ही पर्यटन, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा तथा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मानचित्र पर बीकानेर नई और विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकेगा।


Share This News