ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
SAVE 20260727 193450 विधायक जेठानंद व्यास का जन्मदिवस, हिन्दू जागरण मंच ने उत्साहपूर्वक मनाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। हिन्दू जागरण मंच, बीकानेर द्वारा पुरानी जेल रोड स्थित स्वर्णकार भवन में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास का तिथिनुसार जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक जेठानंद व्यास का पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का दायित्व केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को निस्वार्थ एवं निरपेक्ष भाव से समझकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान में सहयोग करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुंचाना ही सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता की पहचान है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हिन्दू समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयास करें तथा सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहें। विधायक व्यास ने अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि निर्भीकता, उद्देश्य के प्रति अटूट निष्ठा, सेवा भावना और अनुशासन किसी भी कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पूंजी होती है। इन्हीं मूल्यों के आधार पर समाज और राष्ट्र की प्रभावी सेवा की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक जेठानंद व्यास के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समारोह के अंत में हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच बीकानेर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share This News