





Thar पोस्ट न्यूज। राम जी को रिझाना हो तो हनुमान जी की पूजा करें- सरजूदास जी महाराज

वंदेमातरम टीम द्वारा हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हिंदू जागृति और विश्व शांति कल्याण हितार्थ किया जाता है। इस कार्यक्रम के संयोजक ललित पारीक थे सहयोगी अशोक पारीक, पुरुषोत्तम सुथार, मुकेश जोशी शिव सुथार ने व्यवस्था सहयोग किया! इस बार सामूहिक हनुमान चालीसा की दसवीं कड़ी थी जिसमें मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद करीब 350 श्रद्धालुओ ने पाठ में अपनी हाजरी लगाई
भजन गायक नवीन जी और मोडाराम सोलंकी द्वारा संगीतमय भजन से शरुआत हुई और नानू बीकानेरी के भजनो से तो श्रद्धालु झूम उठे। कुछ श्रद्धालु तो स्वयं को रोक ही नहीं पाए और भजन पर थिरकने लगे विशेष नृत्य प्रस्तुति सूरज राठौड़ की रही!
कार्यक्रम में अतिथि आरएसएस के गोमाराम जी और एक समाज के अध्यक्ष भंवर लाल जी पारीक थे!
महंत श्री सुरजुदास दास जी का वंदेमातरम टीम विजय कोचर, मुकेश जोशी, पुरुषोत्तम सुथार, शिवदयाल उपाध्याय द्वारा कुमकुम तिलक ,माला, राम नाम का दुपट्टा शॉल पहनाकर स्वागत किया गया महिला शक्ति की अध्यक्ष कामिनी भोजक और राधा खत्री ने महंत जी का गुलाब के पुष्पो से स्वागत किया।श्रद्धालुओं का तिलक कर स्वागत पारीक चौक की पूर्व पार्षद बहन भवानी पारीक ने किया!
नन्हे कलाकारों ,,आरव गोस्वामी नमन सोलंकी – नगाड़ा मास्टर।मुदित पारीक केशवी सुथार प्रेरणा सुथार ने इन नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया
वंदेमातरम टीम के सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की ग्यारहवीं कड़ी में ग्यारह हजार हनुमान चालीसा के पाठ किए जायेंगे उसकी विस्तृत जानकारी कार्यक्रम संयोजक भंवर लाल लिम्बा राधा खत्री और कमल सैन द्वारा दी गई!
सरजुदास जी महाराज ने कहा कि वन्देमातरम टीम द्वारा आयोजित यह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ सनातन प्रेमी लोगो में जान फूंकने का काम कर रहा है साथ ही गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए! इसके लिए चल रहे आंदोलन में सबको सहभागिता करने का आह्वान किया
विजय कोचर ने बताया कि बीकानेर में जो छोटी काशी के नाम से जाना जाता है यहां पहली बार ग्यारह हजार हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन होने जा रहा है तो अधिक से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हो यही हमारा ध्येय है
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक श्रद्धालुओं का धन्यवाद मुकेश जोशी ने दिया! मुदित पारीक ,केशवी सुथार, प्रेरणा सुथार, कामिनी विमल भोजक मैया, माया भाटी ,सपना तिवाड़ी, सूरज राठौड़, मधुरिमा सिंह, जसोदा खत्री, उर्मिला गुप्ता, बसंती साध,राधा खत्री ,इंदु वर्मा, विजय कोचर ,मुकेश जी जोशी ,पुरुषोत्तम सुथार, राकेश जी पाल, कमल जी सेन, भवानी जी सुथार ,श्याम जी पारीक ,नवीन जी गोस्वामी, राजेंद्र जी रामपुरिया, शिव जी उपाध्याय ,मालचंद जी जोशी, भवर जी लिम्बा,रामलाल जी भोभरिया,आनंद जी जोशी,राजेश नागल,ललित पारीक,किशन पारीक ,शिव कुमार सुथार ,राजकुमार सुथार,मोहन लाल सुथार, सुशील कुमार सुथार,अशोक जी,कन्हैयालाल जी, नारायण पारीक, राजकुमार पारीक ,चोरु लाल सुथार, प्रभु दयाल चौधरी आदि उपस्थित थे!
