ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 32 जिलों में बारिश का अलर्ट, इतने किमी फैली है मॉनसून टर्फ लाइन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मॉनसून एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवाओं और सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और बाद में पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. 21 और 22 जुलाई को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश तेज होने की संभावना है, जबकि जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 23 से 27 जुलाई के बीच अधिकांश संभागों के जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने 32 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम मानचित्र के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन अब श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, सुल्तानपुर, रांची और बालेश्वर से होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है पंजाब और आसपास 1.5 किमी ऊंचाई तक, मध्य दक्षिण उत्तर प्रदेश पर 3.1 किमी तथा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास 3.1 से 4.5 किमी ऊंचाई के बीच ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसम प्रणालियों के कारण राजस्थान में वर्षा गतिविधियों को मजबूती मिलने की संभावना है।


Share This News