ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
SAVE 20260720 222734 अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न। बीकानेर में देशभर से जुटे समाजबंधु, छात्रावास निर्माण और शिक्षा सहायता योजनाओं पर हुई चर्चा
बीकानेर। अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बीकानेर स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित की गई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए गुर्जर गौड़ समाज के प्रतिनिधियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने भाग लिया तथा समाज में शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों के उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को ब्याजमुक्त शैक्षणिक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि रखने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए भामाशाहों के माध्यम से गोद लेकर सहयोग प्रदान करने की योजना भी संचालित की जा रही है।

आगामी दिनों में यूथ मेन्टर शिप कार्यक्रम भी संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बीकानेर संभाग मुख्यालय पर समाज के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य छात्रावास का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा, जो शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

ट्रस्ट के संरक्षक कैलाश जोशी (नई दिल्ली) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समाज स्तर पर कोचिंग एवं मार्गदर्शन शिविर प्रारंभ करने की आवश्यकता पर बल दिया एवं उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट एकमात्र ऐसी संस्था है जिसमें ₹1 भी शिक्षा के अलावा खर्च नहीं किया जाता है तथा समर्पित होकर विद्यार्थियों के लिए कार्य कर रहा है।

वहीं ट्रस्ट के महामंत्री जी. एल. तिवारी ने ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में ट्रस्ट से लगभग दो हजार सदस्य जुड़े हुए हैं तथा पूरे भारत में विद्यार्थियों को निरंतर शैक्षणिक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक नए ट्रस्टी एवं सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान ट्रस्ट के नोडल अधिकारी वेबसाइट डॉ दिनेश चौबे सिंगापुर द्वारा निर्मित नई वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया जिसमें ट्रस्ट की विभिन्न जानकारी समाहित की गई है।

कार्यक्रम में गौतम समाज सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, गौतम भवन नोखा के अध्यक्ष मोहनलाल पंचारिया, समाजसेवी अनिल जोशी नई दिल्ली,सावित्री प्रसाद गौतम पुष्कर, चंद्रशेखर शर्मा जयपुर, जुगल उपाध्याय, अनिल उपाध्याय जोधपुर, मोहनलाल जाजड़ा,भाजपा नेता विजय उपाध्याय,सरपंच गजानन्द शर्मा सेवड़ी, सरपंच भंवर पंचारिया बेदू,रामेश्वर पंचारिया नेपाल ,रतिराम जोशी अनूपगढ़,सरपँच राधेश्याम उपाध्याय कोलासर, सरपंच प्रेम शर्मा (नागौर), पूर्व अध्यक्ष हेमाराम जोशी,प्रदेश अध्यक्ष मानाराम पंचारिया,पूर्व अध्यक्ष हितकारिणी सभा किशन जोशी अन्नपूर्णा,शिक्षाविद् राजेश पंचारिया (नई दिल्ली), सम्भाग अध्यक्ष महेंद्र पंचारिया सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुल 66 नए सदस्यों ने ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रदेश अध्यक्ष मानाराम पंचारिया ने पुखराज शर्मा को जोधपुर ज़िला अध्यक्ष व मनोहर लाल पंचारिया को बालोतरा ज़िला अध्यक्ष मनोनयन किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री गोपाल जोशी ने किया।


Share This News