ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
IMG 20260720 104502 देर रात बीकानेर में लोग जागते रहे, अनेक मायूस भी हुए Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात बीकानेर के अनेक इलाको में मेले जैसा माहौल रहा। कई स्थानों पर बिग स्क्रीन, एलईडी वॉल का भी प्रबंध किया गया। बीकानेर परकोटे में लाली बाई पार्क, पारीक चौक आदि में लोग घरों से निकल कर बड़ी स्क्रीन पर मैच मजा लेने पहुंचे। बहुत से लोग अपने घरों में भी टीवी पर टकटकी लगाए बैठे रहे। फीफा विश्व कप फुटबॉल के फाइनल में स्पेन व अर्जेंटीना आपस मे भिड़ी। इसमे स्पेन विश्व चैंपियन बनी। उसने अर्जेंटीना को 1 गोल से हरा दिया। स्पेन ने 1-0 से मैच जीत लिया। हालांकि सभी ने मैच के रोमांच का आनंद लिया, लेकिन बीकानेर में भी अनेक लोगों की पसंदीदा टीम अर्जेंटीना थी। अर्जेंटीना की हार के साथ ही लोग मायूस भी हुए। जबकि स्पेन ने उत्साह व दमखम दिखाते हुए कप जीत लिया। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेस्सी भी कोई गोल नही कर सके। हालांकि विश्व मे वे एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने तीन विश्वकप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। बीकानेर की अपनी अलग रंगत है। चाहे चुनाव हो या मैच या फिर मेले मगरिये। यहां लोग अपने अंदाज से लुत्फ उठाते है। इसी को बीकानेरियत कहते है। तो फुटबॉल इससे कैसे अछूती रहती।


Share This News