ताजा खबरे
IMG 20260720 181902 दिल्ली में हंगामा प्रदर्शन, जंतर-मंतर करवाया खाली Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश की राजधानी दिल्ली में आज जोरदार प्रदर्शन हुआ। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इस बीच पुलिस ने जंतर-मंतर को खाली करा लिया है।

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से सीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला और उनके सामने अपनी मांगें रखी हैं। इन मांगों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल है। वहीं इससे पहले संसद मार्च के दौरान सौरव दास ने एक्स पर लिखा कि अभिजीत दीपक को पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सीजेपी के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर ये भी है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई है। दिल्ली पुलिस की ओर से जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है वहीं प्रदर्शन के दौरान कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्ती भी अपना रही है। दिल्ली पुलिस सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान पथराव और पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।


Share This News