ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 अध्यापिका निलंबित, छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में महज 500 रुपये के लिए एक शिक्षिका ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उन्हें शर्मसार किया। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखंड के बामनवास क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिवाली में छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अध्यापिका के 500 रुपये गायब होने पर कक्षा 9 और 11 की छात्राओं की तलाशी के नाम पर उन्हें कपड़े उतरवाकर निर्वस्त्र किया गया। घटना की जानकारी घर पहुंचने पर छात्राओं ने परिजनों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। हंगामे के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी वरिष्ठ अध्यापिका को निलंबित कर दिया है, जबकि एक व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया है। विद्यालय में कार्यरत एक अध्यापिका के 500 रुपये गायब हो गए थे।

काफी तलाश के बाद भी रुपये नहीं मिलने पर संदेह के आधार पर कक्षा 9 और 11 की छात्राओं को एक कमरे में ले जाकर उनकी तलाशी ली गई। आरोप है कि तलाशी के दौरान छात्राओं से कपड़े उतरवाए गए। इस घटना से छात्राएं मानसिक रूप से आहत हो गईं और घर जाकर परिजनों को पूरी जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर बामनवास की कार्यवाहक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मीणा और पुलिस मौके पर पहुंची। सीबीईओ ने छात्राओं के बयान दर्ज किए और पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी। ग्रामीणों ने संबंधित दोनों अध्यापिकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखा।


Share This News