





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरजनवाली गांव में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक आपसी समझौते के लिए बुलाई गई खारवाली की सुरजनवाली में पंचायत के दौरान ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते धारदार चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है।भरी पंचायत के बीच हुए इस ट्रिपल हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को समाप्त करने के उद्देश्य से गांव के पंच-पटेलों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई थी। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने चाकुओं से हमला बोल दिया। हमले में तीन लोगों करीम खां, अली शेर व बिंदु खां की जान चली गई। तीनों रिश्तेदार है। घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव में दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि बातचीत से समाधान निकल जाएगा, लेकिन कुछ ही देर में माहौल गरमा गया और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप किया है। सत्तासर क्षेत्र में लड़की के रिश्ते की बात को लेकर मामा-भांजा पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान हुए हमले में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो व्यक्ति खारवाली गांव तथा एक व्यक्ति सुरजनवाली गांव का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला वृत्ताधिकारी आकांक्षा चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। चाकुओं से हुए हमले में तीन लोगों की मौत के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।