SAVE 20260715 174739 पीबीएम अस्पताल : प्रसुता का शव लेने पर सहमत, केंद्रीय मंत्री की पहल पर समझाइश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ने पीबीएम अस्पताल में मंगलवार को मृत श्रीमती कमला के पीहर और ससुराल पक्ष के सदस्यों से आज समझाइश की। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर उनके निजी सहायक श्री तेजाराम मेघवाल ने भी श्रीमती कमला के परिजनों से समझाइश की। इस दौरान आईपीएस श्रीमती अनुष्ठा कालिया और सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद श्रीमती कमला के परिजनों ने शव लेने की सहमति दे दी है। शीघ्र ही श्रीमती कमला का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।


Share This News