SAVE 20260715 180946 scaled बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा हुआ अभिनंदन समारोह* पौधरोपण में दिखा उत्साह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा बुधवार को नोखा रोड स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के विशेष आमंत्रण पर इस्कॉन राजस्थान के जोनल सेक्रेटरी श्री देवकीनंदन प्रभुजी बीकानेर पधारे और उपस्थित व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का प्रेरणादायी संदेश प्रदान किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से श्री देवकीनंदन प्रभुजी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी एवं सीओ सिटी श्री परमेश्वर सुथार ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। स्मृति चिन्ह सचिव श्री संजय जैन सांड़, श्री राजेन्द्र राजपुरोहित एवं उदयरामसर के सरपंच श्री हेमंत यादव ने भेंट किया।

अपने उद्बोधन में श्री देवकीनंदन प्रभुजी ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का बुद्धिजीवी एवं प्रभावशाली वर्ग होता है तथा सामान्य जन सदैव उसके आचरण का अनुसरण करते हैं। यदि व्यापारी अपने जीवन में हरे कृष्ण महामंत्र का नियमित जप करें तथा श्रीमद्भगवद्गीता के सिद्धांतों को अपनाएँ, तो वे स्वयं सुखी, तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन के प्रेरक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक सुख, शांति और समृद्धि का आधार आध्यात्मिक जीवन ही है।

कार्यक्रम में इस्कॉन जोधपुर के मंदिर अध्यक्ष श्री सुंदरलाल प्रभुजी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिदिन कुछ समय भगवान के नाम-स्मरण, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन एवं सत्संग के लिए निकालने का आग्रह किया।

इस्कॉन बीकानेर के आउटपोस्ट मैनेजर श्री संकर्षण प्रिय प्रभुजी ने बताया कि किशमीदेसर में श्रद्धालु श्री गिरधारी लाल जी द्वारा इस्कॉन मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भक्तों एवं नगरवासियों के सहयोग से बीकानेर में शीघ्र ही भव्य इस्कॉन मंदिर का निर्माण प्रारम्भ किया जाएगा, जो शहर के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर जनक हर्ष, श्रीराम सियाग, वेद प्रकाश अग्रवाल, बजरंग सोखल, शंकर अग्रवाल, बजरंग सिंह राजपुरोहित, सुशील यादव, प्रेम जोशी, किशन लोहिया, दिनेश राठी, श्याम राठी, रमेश कौशिक एवं सत्येन्द्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देवकीनंदन प्रभुजी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री पंकज पारीक ने किया। अंत में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी एवं सचिव श्री संजय जैन सांड़ ने सभी अतिथियों, व्यापारियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव तथा सकारात्मक जीवन-दृष्टि को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

1004459577 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा हुआ अभिनंदन समारोह* पौधरोपण में दिखा उत्साह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

* पौधारोपण एवं सौन्दर्यीकरण अभियान सम्पन्न

बीकानेर। जैन समाज की अमूल्य धरोहर ओसवाल श्मशान भूमि, गोगा गेट सर्किल के पास आज प्रातः पौधारोपण एवं सौन्दर्यीकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्मशान भूमि को और अधिक हरित, स्वच्छ एवं सुंदर बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जीवदया के प्रति जनजागरण करना था।

चंद्र सिंह पारख ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा परिसर के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किया गया।

जीतू पारख ने कहा कि उपस्थित समाजबंधुओं ने अपने हाथों से पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

हीराचंद सेठिया ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व इसी परिसर की खाली भूमि पर पक्षी विहार का निर्माण एवं वृक्षारोपण किया गया था। आज वही पौधे विशाल वृक्ष बनकर हरियाली, शीतल छाया तथा पक्षियों के सुरक्षित आश्रय का केंद्र बन चुके हैं। यह समाज की सामूहिक सहभागिता, जीवदया एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है।

कार्यक्रम में आई. एम. सुराणा, चंद्र सिंह पारख, अजीत खजांची, जीतू पारख, हरीश नाहटा, संजय जैन सांड, हीराचंद सेठिया, प्रदीप पारख, अशोक पारख एवं शुभु कोचर सहित अनेक समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर ओसवाल श्मशान भूमि के सौन्दर्यीकरण में अपना सक्रिय योगदान दिया।

अंत में सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।


Share This News